एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नप क्षेत्र के करगली बाजार बंगाली पाड़ा स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में 30 नवंबर को मोतियाबिंद ऑपरेशन जांच शिविर का आयोजन किया गया।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र की समाजसेविका अर्चना सिंह के पहल पर जिला अंधापन नियंत्रण समिति सिविल सर्जन कार्यालय बोकारो की ओर से उक्त मोतियाबिंद ऑपरेशन जांच शिविर का आयोजन किया गया। उद्घाटन समाजसेविका सिंह ने फीता काटकर की। उन्होंने कहा कि पैसे की कमी के कारण कई नेत्र रोगी आंखों का इलाज नहीं करा पाते हैं। ऐसे में यह शिविर ऐसे जरूरतमंदो के लिए लाभकारी साबित होगा। कहा कि मोतियाबिंद के मरीजों को नि:शुल्क लेंस प्रत्यारोपण कथारा स्थित संजीवनी अस्पताल में किया जायगा। ऑपरेशन के दौरान मरीजों को सारी सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएगी। उपस्थित जनों ने भी निःशुल्क शिविर लगाने की पहल की सराहना की।

शिविर में नेत्र चिकित्सक डॉ आरोफिल, डॉ राजेश कुमार, डॉ राम प्रसाद यादव एवं उनके सहयोगियों में मो. असफाक आलम, आमीर, मो. आलम, एस. देवदास, बिनोद रजवार ने 65 मरीजों का नेत्र जांच किया, जिसमें से 32 मरीजों के आंखों में मोतियाबिंद का लक्षण पाया गया, इन मरीजों को ऑपरेशन के लिए कथारा स्थित संजीवनी अस्पताल भेजा गया है, जहां मुफ्त लेंस प्रत्यारोपण की सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी। मौके पूर्व नगर पार्षद श्रीकांत मिश्रा आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply