Advertisement

बोकारो थर्मल अस्पताल में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में 200 मरीजों का नेत्र जांच

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। डीवीसी एवं मनिपाल अस्पताल रांची की ओर से 19 मार्च को डीवीसी के बोकारो थर्मल अस्पताल परिसर एवं प्लांट में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 200 डीवीसी कर्मचारियों एवं आम ग्रामीणों का नेत्र जांच किया गया। जिसमें लगभग 40 मरीजों के नेत्र में मोतियाबिंद पाए गए। जिनका ऑपरेशन आगामी 24 मार्च को मनिपाल अस्पताल रांची में किया जाएगा।

अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी सह उप महाप्रबंधक स्वास्य डॉ एस के झा ने बताया कि नेत्र का नियमित जांच करना अति आवश्यक है। यहां डीवीसी अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मचारियों के सहयोग से मनिपाल अस्पताल के नेत्र चिकित्सक डॉ अनिध्या अनुराधा, डॉ श्रेया कोल, डॉ रमेश कुमार, डॉ प्रीतम कुमार ने मरीजों का नेत्र जांच किया। जिनका अरविंद कुमार, खुशबू कुमारी, धनेश्वर प्रजापति, अरविंद कुमार ,कलीम अंसारी, मो. सिदिक आदि डीवीसी एवं रांची अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मियों ने सहयोग किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *