Advertisement

नेहरू स्मारक उच्च विद्यालय में नेत्र जांच शिविर का आयोजन

विजय कुमार साव/गोमिया (बोकारो)। स्वागं दक्षिणी पंचायत स्थित नेहरू स्मारक उच्च विद्यालय में नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। जांच शिविर के मुख्य अतिथि सूबे के मंत्री योगेंद्र प्रसाद मौजूद रहे।

जानकारी के अनुसार गोमिया प्रखंड के हद में स्वागं दक्षिणी पंचायत स्थित नेहरू स्मारक उच्च विद्यालय परिसर में 5 जनवरी को जिला अंधापन नियंत्रण समिति बोकारो एवं हाजी एआर मेमोरियल नेत्र अस्पताल कथारा के सौजन्य से निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता सह मद्द निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने किया।

मौके पर विशिष्ट अतिथि समाजसेवी अनिल अग्रवाल, विवेक तिवारी, मुखिया शांति देवी एवं तारामणि देवी, पूर्व मुखिया धनंजय सिंह एवं चंद्रदीप पासवान मौजूद थे। शिविर में 105 नेत्र रोगियों की जांच की गई, जिसमें से 30 रोगियों में मोतियाबिंद के लक्षण पाए गए। जिसका मोतियाबिंद ऑपरेशन एआर मेमोरियल आंख अस्पताल कथारा में किया जाएगा।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि आंखों में रोशनी प्रदान करना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। कहा कि आंख से हम पूरे दुनिया की गतिविधि को देख सकते हैं। कहा कि आंख से देखना और सिर्फ उसका अनुभव करना दोनों में बहुत अंतर है, इसलिए सभी को नियमित रूप से अपनी आंख की जांच कराना चाहिए। उपस्थित जनों की नेत्र जांच डॉ आरिफुल, डॉ रामप्रसाद यादव एवं डॉ एस आलम ने किया।

मौके पर डॉ जितेंद्र कुमार, डॉ देवेंद्र कुमार, यूनियन नेता इकबाल अहमद एवं शंकर पासवान, असरफ अली, नरेश मंडल, लेखराज चौहान, ललन केवट, दिगम्बर कुमार, फिरोज अख्तर, अहसान रजा, नूर प्रवीण, कविता कुमारी आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *