शिविर में की गई 600 वाहन चालक व् सह चालक का नेत्र जांच
एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो के नया मोड़ स्थित बस स्टैंड परिसर में 3 जनवरी को नि:शुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह जांच शिविर 36वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत आयोजित किया गया था।
उक्त जांच शिविर बोकारो जिले में बढ़ते सड़क दुर्घटना को देखते हुए जिला उपायुक्त अजय नाथ झा के निर्देश पर लगाया गया। इस जांच शिविर में कुल 600 वाहन चालकों तथा सह चालकों का नेत्र जांच सहित अन्य स्वास्थ्य जांच किया गया। साथ ही शिविर में आने वालों को यातायात नियमों का आवश्यक रूप से पालन करने की भी अपील की गई। जांच के दौरान जिनका ब्लड प्रेशर बढ़ा मिलने पर दवा खाने के साथ ही आराम करने की सलाह दी गयी।
शिविर में उपस्थित चिकित्सक ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत यह नेत्र जांच व अन्य स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया है। इस शिविर में कुल 600 बस चालकों सहित अन्य चालकों की नेत्र व् स्वास्थ्य जांच की गई। इस कार्य में प्रह्लाद कुमार वर्मा ने सहयोग किया।

जांच शिविर परिवहन विभाग एवं सिविल सर्जन बोकारो द्वारा सड़क सुरक्षा माह के तहत आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में बस, टोटो, ऑटो चालकों के आंखों की जांच की जा रही हैं। गौरतलब है कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह बीते एक जनवरी से आगामी 31 जनवरी तक मनाया जाएगा, जिसमें परिवहन विभाग द्वारा विभिन्न गतिविधियों का भी आयोजन किया जाएगा। इस दौरान जिला सड़क सुरक्षा की टीम, ट्रैफिक पुलिस की टीम, परिवहन कार्यालय की टीम सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply