प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। आगामी 22 मार्च को आयोजित होने वाले सरहुल पूजा को लेकर बोकारो जिला के हद में तेनुघाट में 15 मार्च को बैठक किया गया। अध्यक्षता कुलेश्वर सोरेन ने की।
बैठक में सर्व सम्मति से तेनुघाट पंचायत भवन के समीप बेरमो अनुमंडल स्तरीय बाह्य बोंगा पूजा समिति की ओर से प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ सरहुल मनाने का निर्णय लिया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप झारखंड सरकार के पेय जल एवं स्वच्छता तथा मध निषेद्ध मंत्री योगेंद्र प्रसाद को आमंत्रित किया गया है।वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह को आमंत्रित किया गया है। जबकि अतिथि के रूप में बेरमो के अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुवा, झामुमो जिलाध्यक्ष रतन मांझी, राधा नाथ सोरेन, हीरा लाल मांझी, जिप सदस्य अशोक मुर्मू और विनोद किस्कू दिशोम मांझी हाडाम मुख्य रूप से उपस्थित होंगे।
बैठक में बताया गया कि उस दिन समय 11 बजे से पूजा आरम्भ एवं 1 बजे फूल एवं प्रसाद वितरण, 2 बजे से अतिथि का आगमन और स्वागत तथा तीन बजे से संस्कृति कार्यक्रम प्रारंभ किया जाएगा। कार्यक्रम की जानकारी सीताराम मुर्मू के द्वारा दी गई। बैठक में शिवनाथ टुडू, सुरेश मरांडी, कर्मचंद मांझी, चमन गंझू, बुधन गंझू, सेवा लाल मुर्मू, लखन लाल हेंब्रम, धोनी मुर्मू, घूनूराम टुडू, परगना मरांडी सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply