अनुपमा की जीत होगी राजेंद्र बाबू के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि-अजय
एस. पी. सक्सेना/बोकारो। कांग्रेस तथा श्रमिक संगठन आरसीएमयू के सदस्यों की महत्वपूर्ण बैठक 18 अप्रैल को बोकारो जिला के हद में कथारा चार नंबर स्थित यूनियन के क्षेत्रीय कार्यालय मे आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता राकोमयू क्षेत्रीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने की।
बैठक में इंडिया गठबंधन का शीर्ष नेतृत्व एवं कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष व् सांसद राहुल गांधी तथा प्रदेश के नेतृत्व द्वारा जो विश्वास जताते हुए धनबाद लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी बेरमो विधायक कुमार जय मंगल उर्फ अनूप सिंह की धर्मपत्नी अनुपमा सिंह को बनाए जाने पर हर्ष प्रकट किया गया।
बैठक में कहा गया कि चुनाव कैंपेनिंग में क्षेत्र से सैकड़ो की संख्या में यूनियन और पार्टी के पदाधिकारी घोषित प्रत्याशी के पक्ष में धनबाद लोकसभा चुनाव प्रचार में भाग लेंगे।
इस अवसर पर राकोमयू क्षेत्रीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने कहा कि महिला और स्वच्छ छवि का प्रत्याशी होने का लाभ निश्चित रूप से गठबंधन के प्रत्याशी अनुपमा सिन्हा को विजयी दिलाएगा।
उन्होंने कहा कि स्व. राजेंद्र बाबू के समय से अनुप बाबू भी अपने ट्रेड यूनियन एवं विधायक के रूप में हमेशा धनबाद लोकसभा क्षेत्र के रहिवासियों के सुख-दुख के सहभागी रहे हैं। निरंतर सेवा भाव से अपनी अलग पहचान बनाई है। जिसका लाभ निश्चित रूप से प्रत्याशी को मिलेगा। कहा कि इंडिया गठबंधन के तमाम साथी जीत सुनिश्चित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
इस अवसर पर अनुपमा सिंह को धनबाद लोकसभा क्षेत्र का प्रत्याशी घोषित होने पर यूनियन और पार्टी पदाधिकारियों ने केक काटकर बधाई दी। क्षेत्रीय अध्यक्ष सिंह ने कहा कि राजेंद्र बाबू मजदूर राजनीति के भीष्म पितामह रहे है। उन्होंने अपने जीवन काल में मजदूरों की सेवा की।
अपने कार्यकाल में हजारों नौजवानों को कोल इंडिया का सदस्य बनवाया। उनके वेतन बढ़ोतरी में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह किया। विधानसभा में प्रखर नेता के रूप में क्षेत्र की समस्याओं का निराकरण किया। कहा गया कि अपने मंत्री काल में अपने विभाग के कार्य से राज्य को भरपूर सेवा दी। आज धनबाद लोकसभा क्षेत्र के रहिवासी राजेंद्र बाबू के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि देते हुए गठबंधन के प्रत्याशी की जीत को सुनिश्चित करेंगे।
इस अवसर पर मुख्य रूप से अजय कुमार सिंह, विजय यादव, इस्लाम अंसारी, रणजीत सिंह, चंद्रशेखर प्रसाद, वकील सुरेश राम, सुजीत मिश्रा, प्रमोद यादव, कपिल यादव, संतोष सिंन्हा, देवाशिष आस, अर्जुन चौहान, बिंदु चंद हेंब्रम, संतोष राम गोड, पंचराम सहित दर्जनों समर्थक उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply