Advertisement

महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए बैंकर्स का एक्सपोजर विजिट

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिले में महिला उद्यमिता को नई दिशा देने के लिए प्रशासन और बैंक मिलकर कदम बढ़ा रहे है। इस कड़ी में 23 सितंबर को जिला के हद में नावाडीह प्रखंड में इंडिविजुअल विमेन इंटरप्राइज (मुद्रा) पर एक विशेष एक्सपोजर विजिट आयोजित किया गया।

जानकारी के अनुसार बोकारो के उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार के निर्देश पर आयोजित उक्त कार्यक्रम में जिले के चार प्रखण्डों यथा बेरमो, गोमिया, नावाडीह और चंद्रपुरा के बैंक शाखा प्रबंधकों ने हिस्सा लिया। विजिट के क्रम में बैंकर्स की तीन टीमें बनाई गईं, जिन्होंने नावाडीह प्रखंड के बारीडीह, चिरूडीह और सहरिया पंचायतों का दौरा किया। भ्रमण के दौरान बैंक अधिकारियों ने स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) की दीदियों और महिला उद्यमियों से आमने-सामने बातचीत की। इस दौरान महिलाओं ने अपने लघु उद्योग, आजीविका गतिविधियां और सामुदायिक उद्यमों की जानकारी साझा की।

आपसी विमर्श साझा करने के क्रम में बैंक प्रबंधकों ने कहा कि

महिलाओं को समय पर और आसान ऋण सुविधा उपलब्ध कराना बैंकों की प्राथमिकता है। उन्होंनेआश्वासन देते हुए कहा कि महिला उद्यमियों को आगे बढ़ाने में हरसंभव सहयोग किया जाएगा। ज्ञात हो कि, जिला प्रशासन के इस पहल का मकसद ग्रामीण महिलाओं को बैंकिंग से जोड़ना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। अधिकारियों का मानना है कि इससे न केवल महिलाओं की आजीविका में सुधार होगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार और छोटे उद्योगों को भी बढ़ावा मिलेगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *