Advertisement

हैदराबाद मे हुई प्रवासी मजदुर की मौत

गाँव में पसरा मातम, विधायक ने परिजनों को बंधाया ढाढस
अशोक सिंह/बगोदर(गिरिडीह)(Giridih)। गिरिडीह जिला के हद में बगोदर थाना क्षेत्र के हेसला निवासी नागेश्वर ठाकुर के 21 वर्षीय पुत्र प्रवासी मजदूर राजेंद्र ठाकुर की हैदराबाद में बीते 26 अक्टूबर को कार्य के दौरान मौत हो गई। मृतक मजदूर आइसीपीएल कंपनी में   खलासी के रूप में कार्यरत था।
घटना की सूचना पर बगोदर विधायक विनोद कुमार सिंह 27 अक्टूबर को मृतक राजेंद्र के घर पहुँचकर शोक संवेदना व्यक्त किये और पीड़ित परिजनों को ढाढ़स बंधाया। साथ ही विधायक सिंह ने परिवार को कंपनी से उचित मुआवजा दिलाने के लिए हर संभव मदद का आश्वाशन दिया। मौके पर विधायक सिंह के साथ बगोदर प्रखंड प्रमुख मुस्ताक अंसारी, रामेश्वर यादव, राजकुमार रवानी, ओमप्रकाश यादव आदि थे।
अशोक सिंह/

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *