Advertisement

इग्नू सेंटर में बैठक कर आम आदमी पार्टी बोकारो जिला समिति का विस्तार

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला मुख्यालय कद समीप सेक्टर तीन इग्नू सेंटर में 25 फरवरी को आम आदमी पार्टी द्वारा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आप बोकारो जिला समिति का विस्तार किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला संयोजक विधान चंद्र राय ने की। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष हरेंद्र नाथ चौबे और जिला प्रभारी मो. मेहबूब आलम विशेष तौर पर उपस्थित थे।

इस अवसर पर आप के झारखंड प्रदेश संयोजक देवनाथ सिंह की अनुशंसा पर जिला कमिटी का विस्तार करते हुए राजेश कुमार सिंह को महासचिव, धर्मेंद्र शर्मा को कोषाध्यक्ष, अशोक कुमार को सह कोषाध्यक्ष, बैजनाथ गोराई को सह संयोजक, अरविंद विकास को जिला प्रवक्ता, अशोक कुमार को मीडिया प्रभारी, शंभुनाथ चौधरी और बिनोद उपाध्याय को संरक्षक, आदि।

मंजुला देवी को महिला प्रकोष्ठ ग्रामीण जिला संयोजक, विनोद दुबे को मजदूर प्रकोष्ठ जिला संयोजक, मो. गयासुद्दीन अंसारी को उपाध्यक्ष, आनंद कुमार मंडल को किसान प्रकोष्ठ जिला संयोजक, प्रदीप कुमार झा को युवा प्रकोष्ठ जिला संयोजक एवं श्रीभगवान सिंह कुशवाहा को झुग्गी-झोंपडी प्रकोष्ठ जिला संयोजक मनोनीत किया गया।

मौके पर बोकारो जिला संयोजक विधान चंद्र राय ने कहा कि जिला के अन्य रिक्त पदों के साथ नगर और प्रखंड समितियों का गठन जल्द ही कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की नीतियों और कार्यों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। बैठक में मनोनीत पदाधिकारियों के अलावा दर्जनों आप कार्यकर्ता मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *