Advertisement

झामुमो फुसरो नगर समिति का विस्तारीकरण बैठक संपन्न

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में करगली गेट स्थित झामुमो कार्यालय परिसर में झामुमो फुसरो नगर समिति का विस्तारीकरण बैठक किया गया। बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष दीपक महतो एवं संचालन नगर सचिव महताब खान ने किया।

बैठक में मुख्य रूप से झामुमो केद्रीय सदस्य हीरालाल मांझी, बोकारो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव, सचिव मदन महतो, उपाध्यक्ष मनोज हेम्ब्रम, भोलू खान, कोषाध्यक्ष मिथुन मंडल सहित रमेश टुड्डू, जयनारायण महतो, अशोक मुर्मू, जिला पदाधिकारी मोहन मुर्मू, पंकज जायसवाल, फैयाज आलम, फिरदौस अंसारी, वरीय नेता अनिल अग्रवाल के साथ-साथ नगर समिति फुसरो के सभी सदस्य गण शामिल रहे।

इस अवसर पर सर्वसम्मति से टेक नारायण महतो, जितेंद्र नायक, गुड्डू यादव, बीरेंद्र महतो, सोहन मांझी, राजेश सुपन, रामावतार सिंह, सूरज गिरि, नंदा तिवारी, पंकज आदर्श, अमित झा और रवि महतो को फुसरो नगर का पदाधिकारी बनाया गया। वर्ग संगठन का विस्तारीकरण में झामुमो महानगर समिति द्वारा यह तय किया गया कि एक सप्ताह के अंदर सभी वर्ग संगठनों का विस्तार किया जाएगा और कार्यकर्ताओं का सेमिनार भी आयोजित किया जाएगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *