Advertisement

गणतंत्र दिवस पर नेहरू हाई स्कूल मैदान स्वांग में प्रदर्शनी फुटबॉल मैच

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस के अवसर पर आगामी 26 जनवरी को एकदिवसीय प्रदर्शनी फुटबॉल महिला एवं पुरुष मैच का आयोजन किया जा रहा है। मैच के मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के मंत्री योगेंद्र प्रसाद एवं विशिष्ट अतिथि गोमिया के पुर्व विधायक बबीता देवी होंगे।

उक्त जानकारी झामुमो नेता अमित कुमार ने 21 जनवरी को दी। उन्होंने बताया कि यह आयोजन गणतंत्र दिवस के अवसर पर बोकारो जिला के हद में गोमिया प्रखंड के नेहरू हाई स्कूल मैदान में होगा। बताया कि उज्जवल भारती क्लब कोठीटांड़ द्वारा आयोजित प्रदर्शनी फुटबॉल मैच में महिला व् पुरुष टीम शामिल होंगे।

उन्होंने बताया कि आयोजित एक दिवसीय प्रदर्शनी फुटबॉल मैच का पहला मैच झारखंड बनाम बंगाल (महिला) आगामी 26 जनवरी को दोपहर एक बजे से खेला जाएगा, जबकि दूसरा मैच धनबाद कोयलांचल बनाम बोकारो इस्पात नगरी (पुरुष) दोपहर 2:30 बजे से खेला जाएगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *