Advertisement

कार्यपालक दंडाधिकारी ने किया चिल्ड्रेन पार्क में परेड पूर्वाभ्यास का निरीक्षण

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। 77वां गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर 21 जनवरी को कार्यपालक दंडाधिकारी कुमार कनिष्क ने बोकारो जिला के हद में तेनुघाट चिल्ड्रेन पार्क मैदान में आयोजित परेड पूर्वाभ्यास का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परेड की तैयारी, अनुशासन एवं समन्वय का जायजा लिया और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जानकारी के अनुसार परेड कमांडर के नेतृत्व में कई टोलियां गठित की गई हैं। इनमें सशस्त्र बल, तथा विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के प्लाटून शामिल हैं। सभी टोलियां निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अभ्यास में जुटी।

मालूम हो कि परेड का पूर्वाभ्यास बीते 19 व् 20 जनवरी को भी आयोजित किया गया था। वहीं 21 जनवरी को फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित की गई, जिसका निरीक्षण कार्यपालक दंडाधिकारी कुमार कनिष्क, तेनुघाट ओपी प्रभारी भजनलाल महतो, अधिवक्ता बीरेंद्र प्रसाद ने किया। मुख्य गणतंत्र दिवस समारोह आगामी 26 जनवरी को तेनुघाट चिल्ड्रेन पार्क मैदान में आयोजित किया जाएगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *