Advertisement

व्याप्त समस्याओं का अविलंब करें निष्पादन-डीडीसी

प्रहरी संवाददाता/बोकारो। बोकारो के उप विकास आयुक्त सह क्षेत्रीय निदेशक बियाडा कीर्तीश्री ने 24 अगस्त को बैठक की। बैठक में विभिन्न समस्याओं और उसके समाधान को लेकर समीक्षा की गयी।

बियाडा भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में डीडीसी ने विभिन्न उद्यमियों के साथ बियाडा क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं और उसके समाधान को लेकर समीक्षा की। बैठक में दामोदर घाटी निगम (डीवीसी), बीएसएल ईडी, एमएम, बिजली विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में बिजली आपूर्ति, स्ट्रीट लाईट/प्रकाश व्यवस्था, सड़क, अस्पताल, पेयजल आपूर्ति से संबंधित विभिन्न समस्याओं और उसके समाधान को लेकर अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की। सभी संबंधित विभाग की समस्याओं को उसके वरीय पदाधिकारी को अवगत कराते हुए अविलंब निष्पादन करने को लेकर डीडीसी ने कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *