Advertisement

तेनुघाट व्यवहार न्यायालय में आयोजित मासिक लोक अदालत में छह मामले का निष्पादन

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। सर्वोच्च न्यायालय, झारखंड उच्च न्यायालय एवं प्रधान जिला जज सह सत्र न्यायाधीश बोकारो अनील कुमार मिश्रा के निर्देश पर 31 अगस्त को तेनुघाट व्यवहार न्यायालय में मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया।

आयोजित मासिक लोक अदालत में कुल 6 मामलों का निष्पादन और लगभग 5.25 लाख रुपए की समझौता राशि वसूल किए गए। आयोजित लोक अदालत में तीन बेंच का गठन किया गया था।

जिसके प्रथम बेंच पर जिला जज द्वितीय सूर्य मणि त्रिपाठी और अधिवक्ता शैलेश कुमार सिन्हा, दूसरे बेंच पर एसडीजेएम रश्मि अग्रवाल और अधिवक्ता उमेश प्रसाद एवं तीसरे बेंच पर मुंसिफ शिव राज मिश्रा और अधिवक्ता नरेश चंद्र ठाकुर मौजूद थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *