Advertisement

मासिक लोक अदालत में छह मामलों का निष्पादन

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। झालसा रांची एवं बोकारो प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार 23 मई को जिला के हद में तेनुघाट व्यवहार न्यायालय में मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया। मासिक लोक अदालत में छह मामलों का निष्पादन किया गया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए बेरमो अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार समिति के सचिव सह तेनुघाट व्यवहार न्यायालय के एसडीजेएम रश्मि अग्रवाल ने कहा कि झालसा रांची के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार बोकारो द्वारा मासिक लोक अदालत के माध्यम से न्यायालय में लंबित सभी प्रकार के सुलहनीय आपराधिक मामलों, सिविल वाद, क्लेम वाद, एनआई एक्ट वाद एवं बिजली विभाग, वन विभाग, उत्पाद विभाग, श्रम विभाग, माप-तौल विभाग, टेलीफोन विभाग से संबंधित मामलों का त्वरित निष्पादन हेतु किया जाता है।

उन्होंने बताया कि संपन्न मासिक लोक अदालत के सफल संचालन के लिए दो बेंच का गठन किया गया था। जिसके पहले बेंच पर जिला जज प्रथम फहीम किरमानी और अधिवक्ता सुजीत कुमार जायसवाल एव दूसरे बेंच पर प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी राज कुमार पांडेय और अधिवक्ता प्रशांत पाल मौजुद थे। बताया कि आज के मासिक लोक अदालत में सुलहनीय आपराधिक वाद के 6 मामलों का निष्पादन किया गया, जिसमें 2,250 रुपए सुलहनीय राशि प्राप्त किया गया।

बताया कि मासिक लोक अदालत कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी न्यायिक पदाधिकारीगण, विभिन्न विभागों के पदाधिकारीगण, विद्वान पैनल अधिवक्तागण, न्यायालय कर्मियों एवं पारा लीगल वालंटियर्स की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *