Advertisement

आयोजित लोक अदालत में सात मामलों का निष्पादन

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। सर्वोच्च न्यायालय, झारखंड उच्च न्यायालय एवं बोकारो प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रदीप कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर 26 जून को तेनुघाट व्यवहार न्यायालय में मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत में कुल 7 मामलों का निष्पादन एवं 5 लाख 52 हजार रुपए की समझौता राशि वसूल किए गए। उक्त जानकारी बेरमो अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार समिति के सचिव सह एसडीजेएम संजीत कुमार चंद्र (SDJM Sanjeet Kumar Chandra) ने दी।

उन्होंने बताया कि लोक अदालत में बिजली विभाग के कुल 3 मामलों में 12,000 रुपए की समझौता राशि वसूल किया गया। लोक अदालत के सफल संचालन के लिए तीन बेंच का गठन किया गया था।

जिसके प्रथम बेंच में जिला जज द्वितीय गुलाम हैदर, जिला जज चतुर्थ विशाल कुमार एवं अधिवक्ता सुभाष कटरियार, दूसरे बेंच पर एसीजेएम विशाल गौरव, मुंसिफ शरत निशीकांत कुजुर एवं कार्यपालक दंडाधिकारी छवि बाला बारला तथा तीसरे बेंच पर स्वयं एसडीजेएम संजीत कुमार चंद्र, प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी दीपक कुमार साहू एवं अधिवक्ता वकील महतो मौजूद थे। उन्होंने बताया कि उक्त मासिक लोक अदालत ऑनलाइन हुआ।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *