Advertisement

तेनुघाट में आयोजित मासिक लोक अदालत में 3,940 मामलों का निष्पादन

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट स्थित व्यवहार न्यायालय में 8 जून को मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत में कुल 3,940 मामलों का निष्पादन किया गया।

अनुमंडल विधिक सेवा समिति के सचिव सह एसडीजेएम रश्मि अग्रवाल ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय, झारखंड उच्च न्यायालय एवं प्रधान जिला जज सह सत्र न्यायाधीश बोकारो अनील कुमार मिश्रा के निर्देश पर 8 जून को तेनुघाट व्यवहार न्यायालय में मासिक लोक अदालत लगाया गया। जिसमें बिजली विभाग से संबंधित मामले और एनआई एक्ट (चेक बाउंस) से संबंधित मामले सहित अन्य कई मामलों का निष्पादन किया गया।

उन्होंने बताया कि इस मासिक लोक अदालत में कुल 3,940 मामलों का निष्पादन और लगभग 46 लाख रुपए की समझौता राशि वसूल किए गए। एसडीजेएम के अनुसार इस लोक अदालत में तीन बेंच का गठन किया गया था।

जिसके प्रथम बेंच पर जिला जज द्वितीय सूर्य मणि त्रिपाठी और अधिवक्ता देवदत्त तिवारी, दूसरे बेंच पर स्वयं एसडीजेएम रश्मि अग्रवाल और अधिवक्ता उमेश प्रसाद तथा तीसरे बेंच पर प्रथम श्रेणी न्यायायिक दंडाधिकारी शिवराज मिश्रा और अधिवक्ता नरेश चंद्र ठाकुर उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *