राष्ट्रीय लोक अदालत में 25,928 मामलों का निष्पादन व् 10 करोड़ 1 लाख की वसूली

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। सर्वोच्च न्यायालय, झारखंड उच्च न्यायालय एवं प्रधान जिला जज सह सत्र न्यायाधीश बोकारो अनिल कुमार मिश्रा के निर्देश पर 10 मई को जिला के हद में तेनुघाट व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 25,928 मामलों का निष्पादन कर लगभग 10 करोड़ एन लाख रुपए की समझौता राशि वसूल किया गया।

जानकारी के अनुसार यहां आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में बिजली विभाग के 11,882 मामले में लगभग 6 करोड़ रुपए, बैंक विभाग के 243 मामलों में 96 लाख 48 हजार रुपए, चेक बाउंस के 15 मामले में 17 लाख 51 हजार रुपए सहित उत्पाद विभाग, वन विभाग, प्री लिटिगेशन के मामलों सहित अन्य कई विभाग के मामलों का निष्पादन किया गया।
आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल निष्पादन के लिए 3 बेंच का गठन किया गया था।

पहले बेंच पर जिला जज द्वितीय सूर्य मणि त्रिपाठी एवं अधिवक्ता शैलेश कुमार सिन्हा, दूसरे बेंच पर प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी दिग्विजय नाथ शुक्ला और अधिवक्ता सुजीत कुमार जायसवाल तथा तीसरे बेंच पर एसडीजेएम रश्मि अग्रवाल एवं अधिवक्ता राकेश कुमार मौजूद थे।

उक्त जानकारी बेरमो अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार समिति के सचिव सह व्यवहार न्यायालय तेनुघाट के एसडीजेएम रश्मि अग्रवाल ने दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने में सभी न्यायिक पदाधिकारीगण, विभिन्न विभागों के पदाधिकारीगण, विद्वान पैनल अधिवक्तागण, न्यायालय कर्मियों एवं पारा लीगल वालंटियर्स की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

मौके पर रामकृष्ण गुप्ता, राजेश्वर जायसवाल, राजेश सिन्हा, दीपक गुप्ता, सुजय आनंद, उदय सिंह, कृष्णा रजक, अतिशय, उपासी कुमारी, वीणा देवी सहित न्यायिक कर्मीगण, पीएलवी के सदस्य उपस्थित थे। यहां उपस्थित सभी न्यायायिक पदाधिकारी, अधिवक्तागण, न्यायायिक कर्मी, पीएलवी, बैंक कर्मी, उत्पाद विभाग, बिजली विभाग, वन विभाग के पदाधिकारियों सहित उपस्थित अन्य सभी को साधुवाद दी गयी।

 68 total views,  2 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *