Advertisement

राष्ट्रीय लोक अदालत में 16,456 मामलों का निष्पादन

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। सर्वोच्च न्यायालय, झारखंड उच्च न्यायालय एवं प्रधान जिला जज एवं सत्र न्यायाधीश बोकारो अनिल कुमार मिश्रा के निर्देश पर 13 दिसंबर को जिला के हद में तेनुघाट व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।

राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 16,456 मामलों का निष्पादन कर लगभग आठ करोड़ उन्नासी लाख रुपए की समझौता राशि वसूल किया गया। जानकारी के अनुसार व्यवहार न्यायालय तेनुघाट में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में बिजली विभाग के 6,943 मामले में लगभग 5 करोड़ चौतीस लाख रुपए, बैंक विभाग के 9,016 मामलों में एक करोड़ पचास लाख रुपए, चेक बाउंस के 29 मामले में लगभग 98 लाख रुपए, उत्पाद विभाग में 28 मामलों में लगभग 1.77 लाख रुपए, अनुमंडल पदाधिकारी न्यायालय के 209 मामले सहित प्री-लिटिगेशन के मामलों सहित अन्य कई विभाग के मामलों का निष्पादन किया गया।

व्यवहार न्यायालय परिसर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल निष्पादन के लिए 3 बेंच का गठन किया गया था। इसकी पहले बेंच पर जिला जज द्वितीय सूर्य मणि त्रिपाठी एवं अधिवक्ता पांडव कुमार पांडेय, दूसरे बेंच पर प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी राज कुमार पांडेय और अधिवक्ता पुष्पा हंस तथा तीसरे बेंच पर एसडीजेएम रश्मि अग्रवाल एवं अधिवक्ता नीरज कुमार मौजूद थे।

उक्त जानकारी बेरमो अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार समिति के सचिव सह व्यवहार न्यायालय तेनुघाट के एसडीजेएम रश्मि अग्रवाल ने दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने में सभी न्यायिक पदाधिकारीगण, विभिन्न विभागों के पदाधिकारीगण, विद्वान पैनल अधिवक्तागण, न्यायालय कर्मियों एवं पारा लीगल वालंटियर्स की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

मौके पर रामकृष्ण गुप्ता, राजेश्वर जायसवाल, दीपक चंद्र गुप्ता, सुजय आनंद, कृष्णा रजक, अतिशय, उपासी कुमारी, वीणा देवी सहित न्यायिक कर्मीगण, पीएलवी के सदस्यगण उपस्थित थे। मौके पर उपस्थित सभी न्यायायिक पदाधिकारी, अधिवक्तागण, न्यायायिक कर्मी, पीएलवी, बैंक कर्मी, उत्पाद विभाग, बिजली विभाग, वन विभाग के पदाधिकारियों सहित उपस्थित अन्य सभी को एसडीजेएम रश्मि अग्रवाल ने साधुवाद दी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *