Advertisement

अंगवाली के राजाटांड़ से उत्पाद विभाग ने अवैध शराब व् जावा महुआ किया जब्त

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला उपायुक्त के निर्देश पर सहायक आयुक्त उत्पाद बोकारो के मार्गदर्शन में जिला उत्पाद बल एवं स्थानीय पुलिस बल के सहयोग से जिला उत्पाद विभाग द्वारा 8 अगस्त को छापामारी किया गया। छापामारी बोकारो जिला के हद में पेटरवार थाना क्षेत्र के अंगवाली राजाटांड स्थित खांजो नदी किनारे किया गया। यहां अवैध शराब निर्माण स्थलों पर छापामारी की गयी।

बताया जाता है कि छापामारी के क्रम में दर्जनों फ़रार अभियुक्तों पर उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग दर्ज किया गया। इस दौरान 350 लीटर अवैध चुलाई महुआ शराब जब्त किया गया, जबकि विभिन्न स्थलों पर छुपाकर रखे गए पांच हजार केजी जावा महुआ को विनष्ट किया गया। छापेमारी दल में अवर निरीक्षक सदर-सह-तेनुघाट सन्नी विवेक तिर्की, अवर निरीक्षक बेरमो सह चंदपुरा रवि रंजन आदि शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *