Advertisement

हरला में अवैध शराब निर्माण स्थल पर उत्पाद विभाग ने की छापेमारी

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी विजया जाधव के निर्देश पर 7 मार्च को बोकारो जिला के हद में दामोदर नदी तट पर छापेमारी की गयी। छापेमारी में उत्पाद विभाग द्वारा अवैध शराब निर्माण स्थल को ध्वस्त कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार सहायक आयुक्त उत्पाद बोकारो के मार्गदर्शन एवं निरीक्षक उत्पाद के पर्यवेक्षण में जिला उत्पाद टीम ने हरला थाना के हद में दामोदर नदी किनारे बैधमारा ग्राम के गढ़ाधर जंगल में अवैध शराब निर्माण स्थल पर छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान उत्पाद टीम ने 800 किलोग्राम जावा महुआ शराब एवं 70 लीटर अवैध चुलाई शराब को जब्त किया। वहीं, अवैध शराब निर्माण में इस्तेमाल किए जाने वाले वस्तुओं को नष्ट कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार उक्त छापेमारी के क्रम में संदिग्ध अभियुक्तों पर उत्पाद अधिनियम की सूसंगत धाराओं के आधार पर अभियोग दर्ज किया जा रहा है। छापेमारी दल में निरीक्षक उत्पाद संजीत देव, अवर निरीक्षक सदर कृष्णा प्रजापति आदि शामिल थे।

ज्ञात हो कि, लोकसभा चुनाव को लेकर बोकारो जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। उपायुक्त बोकारो ने सहायक आयुक्त उत्पाद को लगातार अभियान चलाकर अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री पर प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इसी को लेकर उत्पाद विभाग द्वारा अवैध शराब उत्पादन तथा बिक्री को लेकर लगातार जगह जगह छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *