Advertisement

उत्पाद विभाग ने जरिडीह के होटल में छापेमारी कर 199.5 लीटर शराब किया जब्त

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार, कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला उपायुक्त विजया जाधव के निर्देश के बाद सहायक आयुक्त उत्पाद के मार्गदर्शन एवं निरीक्षक उत्पाद के पर्यवेक्षण में जिला उत्पाद टीम ने 14 जुलाई को जिला के हद में जरीडीह थाना क्षेत्र के एक होटल में छापेमारी की।

जानकारी के अनुसार जरिडीह प्रखंड के हद में टांडबालीडीह स्थित जीवन लाइन होटल में छापेमारी की गयी। इस दौरान उक्त होटल द्वारा उपयोग में लाए जा रहे गोदाम से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद किया गया। इस मामले में घटनास्थल पर मौजूद भोला साव को उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया।

बताया जाता है कि उक्त छापेमारी अभियान में होटल के गोदाम में छुपाकर रखे गए विदेशी शराब 199.5 लीटर जब्त किया गया। छापेमारी टीम में निरीक्षक उत्पाद संजीत देव, अवर निरीक्षक सदर कृष्णा प्रजापति, अवर निरीक्षक उत्पाद तेनुघाट दीपिका कुमारी सहित गृहरक्षक बल के महिला पुरुष जवान शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *