Advertisement

वास्तेजी में उत्पाद विभाग ने अवैध शराब निर्माण स्थल को किया ध्वस्त

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला उपायुक्त विजया जाधव के निर्देश पर 6 अप्रैल को वास्तेजी में अवैध शराब निर्माण स्थल को ध्वस्त कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार सहायक आयुक्त उत्पाद बोकारो के मार्गदर्शन एवं निरीक्षक उत्पाद के पर्यवेक्षण में उत्पाद टीम ने हरला थाना क्षेत्र के हद में दामोदर नदी किनारे वास्तेजी गाँव में अवैध शराब निर्माण स्थल पर छापेमारी अभियान चलाया गया।

छापेमारी के दौरान उत्पाद टीम ने 10,400 किलोग्राम जावा महुआ शराब एवं 315 लीटर अवैध चुलाई शराब को जब्त किया। टीम द्वारा वहीं अवैध शराब निर्माण में इस्तेमाल किए जाने वाले वस्तुओं को नष्ट कर दिया गया।

बताया जाता है कि छापेमारी के क्रम में अवैध धंधेबाज आरोपी छोटू बरनवाल पर उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के आधार पर अभियोग दर्ज किया गया है। छापेमारी दल में निरीक्षक उत्पाद संजीत देव, अवर निरीक्षक सदर कृष्णा प्रजापति आदि शामिल थे।

ज्ञात हो कि, लोकसभा चुनाव को लेकर बोकारो जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। उपायुक्त बोकारो ने सहायक आयुक्त उत्पाद को लगातार अभियान चलाकर अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री पर प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *