Advertisement

टाटा बिल्डिंग इंडिया की परीक्षा में उत्कृष्ट छात्रों को किया गया पुरस्कृत

प्रहरी संवाददाता,पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल एवं जगदीश सिंह स्मारक सरस्वती शिशु/विद्यामंदिर में 11 अक्टूबर को पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में टाटा बिल्डिंग इंडिया की परीक्षा में उत्कृष्ट छात्रों को पुरस्कृत किया गया।

जानकारी के अनुसार पेटरवार प्रखंड के अंगवाली स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल एवं जगदीश सिंह स्मारक सरस्वती शिशु/विद्यामंदिर के वर्ग छह से वर्ग दस तक के छात्र-छात्राओं से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वालों को कंपनी की ओर से एनजीओ आरके अग्रवाल द्वारा छात्र, छात्राओं को मैडल व प्रशस्ति-पत्र देकर पुरस्कृत किया गया।

बता दें कि, टाटा बिल्डिंग इंडिया द्वारा देश को आत्मनिर्भर भारत बनाने में हम क्या कर सकते है, विषय पर लिखित परीक्षा ली गई थी। मॉडर्न पब्लिक स्कूल के सावित्री कुमारी, रुकैया परवीन, प्रिंस यादव, सरस्वती शिशु/विद्यामंदिर के शैसला खुर्शीद, अंशिका सोनी तथा आस्था कुमारी, वरीय में कृति मिश्रा, आदर्श यादव तथा परिधि कुमारी आदि शामिल थी। पुरस्कार वितरण समारोह में मॉडर्न पब्लिक के प्रिंसिपल आनंद मोदक, जगदीश सिंह स्मारक सरस्वती शिशु/विद्यामंदिर के प्रधानाचार्य युगलकिशोर महतो, सजल कुमार मैती, राम कपरदार, इम्तियाज अंसारी सहित अन्य शिक्षिकगण मौके पर उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *