Advertisement

इंटर डीएवी सांस्कृतिक उत्सव प्रतियोगिता मे डीएवी गुवा के बच्चों का उम्दा प्रदर्शन

ग्रीटिंग बनाओ प्रतियोगिता में गुवा की पूजा साहू को प्रथम स्थान

ओवराल विनर डीएवी एनआईटी व् रनर संयुक्त रूप से डीएवी गुवा तथा बहरागोड़ा

प्रहरी संवाददाता/जमशेदपुर (झारखंड)। सिनर्जिया इंटर डीएवी सांस्कृतिक उत्सव झारखंड जोन ए प्रतियोगिता में डीएवी एनआईटी में देशभक्ति गीत, स्वागत गीत, वैदिक मंत्र, लोक नृत्य, रंगोली पेंटिंग एवं कार्ड बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में डीएवी के बच्चों ने उम्दा प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम पश्चिम सिंहभूम जिले में रोशन किया।

आयोजित प्रतियोगिता में ग्रीटिंग बनाओ प्रतियोगिता में डीएवी पब्लिक स्कूल गुवा की पूजा साहू को प्रथम स्थान मिला। वहीं रंगोली बनाओ प्रतियोगिता में सोनी कुमारी को तृतीय एवं लोक नृत्य में निकिता प्रदर्शनी एवं रोहित सिंह को द्वितीय स्थान मिला।

सामूहिक नृत्य के आयोजन में मोनिका बोसा, सृष्टि बोसा, सविता कुमारी, राहुल दास, राखी बेहरा एवं सुमन प्रिया का प्रदर्शन बेहतर एवं सराहनीय रहा। आयोजित सभी रंगारंग कार्यक्रमों में तबला वादन में डीएवी गुवा के कक्षा अष्टम के छात्र आर्यन झा का प्रदर्शन अद्भुत रहा।
उक्त विजेता प्रतिभागियों को डीएवी गुवा के प्राचार्य डॉ मनोज कुमार की अध्यक्षता में 20 दिसंबर को विशेष प्रार्थना सभा में सम्मानित किया गया।

ज्ञात हो कि, प्रतियोगिता में एनआईटी जमशेदपुर के अलावा डीएवी गुवा, डीएवी चिड़िया, डीएवी बहरागोड़ा, डीएवी नोवामुंडी के बच्चों के बीच रंगारंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।

आयोजित सभी प्रतियोगिताओं में ओवर ऑल विनर जहाँ डीएवी एनआईटी रहा, वही रनर शीप उपविजेता का खिताब डीएवी गुवा एवं डीएवी बहरागोड़ा को संयुक्त रूप से मिला। इस अवसर पर झारखंड ए जोन के एआरओ ओपी मिश्रा ने बच्चों को बधाई के साथ प्रशंसा की।

डीएवी गुवा में प्रार्थना सभा के बाद विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए विद्यालय के प्राचार्य डॉ मनोज कुमार ने कहा कि डीएवी गुवा के बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं है। बच्चे को अगर निखारा जाए तो आगे भी बेहतर प्रदर्शन कर गुवा का नाम रोशन करने की क्षमता बच्चे रखते हैं।

उन्होंने कहा कि बच्चों का उत्कृष्ट प्रदर्शन इस बात का संकेत है कि विद्यालय बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु निरंतर अग्रसर है। विद्यालय के प्रार्थना सभा में विद्यालय का एनआईटी जमशेदपुर में प्रतिनिधित्व करने वाले शिक्षिका पुष्पांजलि नायक एवं योगेंद्र त्रिपाठी, शिक्षक बाल गोपाल सिंह के साथ दर्जनों शिक्षकों को सफलता का श्रेय देते हुए प्राचार्य ने बधाई दी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *