Advertisement

डीएवी सेक्टर चार में भारतीय सेवा दिवस पर पूर्व सैनिकों का सम्मान

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। भारतीय सेवा दिवस के अवसर पर 15 जनवरी को बोकारो के डीएवी सेक्टर चार में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जिसमें भारतीय सेना, नौसेना और मेडिकल कोर से सेवानिवृत्त पूर्व सैनिकों को सम्मानित कर उनके शौर्य, समर्पण और राष्ट्रभक्ति को नमन किया गया।

कार्यक्रम में सेवानिवृत्त सैनिक एस.के. सिंह, जसवंत सिंह (कारगिल योद्धा), मनोज कुमार झा, राजीव कुमार, कार्तिक कुमार एवं राकेश मिश्रा ने विद्यार्थियों के साथ अपने अनुभव साझा किए। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य एस.के. मिश्रा ने पुष्पगुच्छ व शॉल भेंट कर सभी अतिथियों को सम्मानित किया। वक्ताओं ने युवाओं को अनुशासन, त्याग और सच्ची राष्ट्रभक्ति अपनाने की प्रेरणा दी। प्राचार्य ने कहा कि यह दिवस जल, थल और वायु सेवा में समर्पित सभी सैनिकों के सम्मान का प्रतीक है। कार्यक्रम का समापन भारत माता की जय और वंदे मातरम के उद्घोष के साथ किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *