Advertisement

भारत माता मंदिर पर पूर्व सैनिकों ने मनाया कारगिल विजय दिवस

गंगोत्री प्रसाद सिंह/हाजीपुर (वैशाली)। वैशाली जिला पूर्व सैनिक संघ द्वारा 26 जुलाई को स्टेशन चौक हाजीपुर स्थित भारत माता मंदिर पर कारगिल विजय दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामजतन पासवान तथा संचालन महासचिव सुमन कुमार ने किया।

इस अवसर पर सर्वप्रथम कारगिल युद्ध में भाग लिए पूर्व सैनिकों ने अपने अनुभव सुनाए तथा देश की जनता से आह्वान किया कि वह सेना और राष्ट्र से जुड़े मुद्दे पर सजग रहे। इसके बाद कारगिल के शहीदों की याद में 2 मिनट का मौन रखा गया तथा कैंडल जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।

इस अवसर पर संघ के संगठन सचिव राजा कुंवर ने कहा कि कारगिल की विजय दुनिया के महानतम विजयों में से एक है, जब भारतीय सेना ने अपने सैकड़ो जवानों की शहादत देकर अपने से 10000 फीट ऊपर घात लगाकर छुपे हुए दुश्मन सैनिकों को परास्त किया था। उन्होंने आमजनों से आह्वान किया कि देश के आम जनता में ऐसे राष्ट्रीय आयोजनों के प्रति सजगता होनी चाहिए तथा उनको पहल कर देश के बलिदानियों को याद करना चाहिए। इस अवसर पर कारगिल युद्ध में सक्रिय रूप से भाग लेकर घायल हुए सैनिक सत्येंद्र सिंह को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन जेपीएन सिंह ने किया।

इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख पूर्व सैनिक अनिल कुमार यादव, आरपी यादव, मोहम्मद जहांगीर आलम, मनोहर शाह, अजय कुमार सिंह, जितेंद्र कुमार, उपेंद्र मिश्रा, कामेश्वर गिरी, के पी सिंह, अनुरोध कुमार सिंह, महेश कुमार, सतगुरु शरण, कृष्ण मुरारी, भुवनेश्वर प्रसाद, पवन कुमार सिंह, सत्यनारायण सहनी, चंद्र प्रकाश, चंदेश्वर राय, मुक्तेश्वर प्रसाद सिंह मुकेश, चंदेश्वर पंडित, लक्ष्मण रजक, एसपी यादव, प्रेमचंद सिंह, अभिनीत कुमार, राज किशोर सिंह, रघुनाथ सिंह, सनोज कुमार, नवीन कुमार सहित अधिवक्ता सुमन कुमार ने कारगिल शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *