बाल विवाह मुक्त व् आदर्श गांव बनाने के लिए सभी की सहभागिता जरुरी

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के गर्री में बाल विवाह मुक्त व आदर्श गांव बनाने को लेकर सहयोगिनी की ओर से 29 मार्च को बैठक आयोजित की गई‌। बैठक की अध्यक्षता स्थानीय उप मुखिया मासूम अली रजा ने की।

बैठक उपस्थित सभी स्टेकहोल्डर ने एक स्वर में अपने पंचायत व अपने गांव को बाल विवाह मुक्त गांव बनाते हुए एक आदर्श पंचायत के रुप में विकसित करने की बात कही। उप मुखिया ने बताया कि बाल सरंक्षण तथा बाल विवाह को रोकने के लिए हमें पहले गांव स्तर पर रहिवासियों को जागरूक करना होगा। स्थानीय रहिवासी जागरूक होगें तो समाज हित की सोचेंगे और बाल संरक्षण के अलावा बाल विवाह पर रोक लगेगी।

सहयोगिनी की समन्वयक कुमारी किरण ने समाज को बाल सरंक्षक, बाल विवाह, बाल मजदूर, बाल श्रम आदि की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि बाल विवाह रोकने के लिये माता पिता को आगे आना होगा। गांव से ही इस तरह की कुरीतियों को खत्म करने के लिए जागरूकता अभियान चलाना होगा। इस दौरान सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी मौजूद महिलाओं व अन्य को दी गई।
बैठक के दौरान मंइया सम्मान योजना, छात्रवृत्ति की समस्या, सावित्रीबाई फुले योजना सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी गई‌। वही जिन लाभुको को इसका लाभ नहीं मिल रहा है, वैसे लाभुको को चिन्हित किया गया।

बैठक में वार्ड सदस्य पार्वती देवी, जोबा देवी, आंगनबाड़ी सेविका अजमेरुन बीबी, सुलेखा देवी, सामाजिक कार्यकर्ता कमलेश जायसवाल, निरंजन प्रजापति, अंजू देवी, पायल देवी, द्रौपदी देवी, कुंती देवी, आशा देवी सहित अन्य मौजूद थे।

 40 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *