Advertisement

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल द्वारा डीएवी गुआ में कार्यक्रम आयोजित

तिरंगा एकता का प्रतीक है-राकेश चंदन

आजादी का अमृत महोत्सव मतलब नए विचारों एवं नए संकल्पों का अमृत-प्राचार्य

सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर (झारखंड)। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) जवानों की टुकड़ी द्वारा एक अगस्त को पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में गुवा स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल (DAV Public School) में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

डीएवी गुवा के प्राचार्य डॉ मनोज कुमार की अगुवाई में तथा सीआईएसएफ के उप कमांडेंट राकेश चंदन की अध्यक्षता में आजादी का अमृत महोत्सव पूरे श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर डीएवी गुवा के 1000 बच्चों को संबोधित करते हुए उप कमांडेंट राकेश चंदन ने कहा कि हर घर में लहराता तिरंगा भारत देश की पहचान है। तिरंगा एकता का प्रतीक है। देश को एकता के सूत्र में पिरोने के लिए झंडा गीत विजय विश्व तिरंगा ऐतिहासिक तौर पर अनुकरणीय है।

उन्होंने कहा कि एक पक्षी भी उन्मुक्त गगन में विचरण करने की चाह रखता है। अतः सभी को अपने आजाद देश पर गर्व होनी चाहिए। देश को चलाने के लिए हमारा अपना संविधान है। देश की आजादी सैकड़ों लोगों की कुर्बानी के बाद हमें मिली है।

आजादी के 75 साल पूरे हो रहे हैं। अतः तीन रंग में बना तिरंगा के लक्ष्यों को पूरा करने हेतु सबों को आगे आना होगा। उन्होंने बच्चों को अमृत महोत्सव का महत्व बताते हुए इसे मनाने हेतु प्रेरित किया।

स्कूल के प्राचार्य डॉ मनोज कुमार ने कहा कि भारत का अमृत महोत्सव सही मायने में स्वतंत्रता सेनानियों की स्वाधीनता के अमृत गाथा का प्रतीक है। आजादी का अमृत महोत्सव मतलब नए विचारों, नए संकल्पों  और आत्मनिर्भरता का अमृत है।

सबों को गर्व करनी चाहिए एवं खुशहाली से 75वां अमृत महोत्सव मनानी चाहिए। यहां विद्यालय के प्रार्थना सभा में उप कमांडेंट को पुष्प गुच्छ के साथ सम्मानित किया गया एवं स्कूली बच्चों ने आयोजित कार्यक्रम के लिए आभार व्यक्त किया।

मौके पर सभी स्कूली शिक्षकों ने आगंतुक केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के निरीक्षक गोविन्द सिंह चौधरी, निरीक्षक स्टीफन एल, निरीक्षक जतिन कुमार, उप निरीक्षक सौरभ कुमार, अमित सेहवाग व अन्य का स्वागत किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *