Advertisement

लाखों खर्च के बाद भी खस्ताहाल व् दुर्दशा का दंश झेल रहा श्रमिक आवास-अजय

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। सीसीएल द्वारा प्रत्येक वर्ष श्रमिक आवासों के रखरखाव हेतु असैनिक विभाग के द्वारा करोड़ों रुपया खर्च किया जाता है। पिछले तीन वर्ष में बोकारो जिला के हद में सीसीएल कथारा क्षेत्र के गायत्री कॉलोनी में लाखों रुपया का खर्च किया गया। जहां आज भी सीएससी का कार्य संचालित है। उचित रख रखाव के अभाव में आवासों की दुर्दशा इस प्रकार बनी है कि कभी भी जानलेवा घटना घटित हो सकती है।

उक्त बाते इंटक से संबद्ध राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन कथारा क्षेत्रीय अध्यक्ष व् बेरमो विधायक प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह ने 8 जून को कहा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के असैनिक विभाग का बार-बार ध्यान आकर्षण करने के बावजूद भी समस्या यथावत बनी है, जो गंभीर मामला है। कहा कि पिछले दिनों क्षेत्र के महाप्रबंधक संजय कुमार से मिलकर पूरी वस्तु स्थिति की जानकारी दी गई। अगर इस तरह की लापरवाही का आलम रहा और दुर्भाग्य से कोई दु:खद घटना घटी जिसका कोपभाजन प्रबंधन को बनना होगा।

उक्त कॉलोनी में कथारा कोलियरी में कार्यरत मोहम्मद इस्लाम सिराजुल सहित दर्जनों आवास बरसात में इतना पानी का रिसाव होता है कि रहिवासियों को प्लास्टिक का सहारा लेना पड़ता है। कॉलोनी के बहुत से आवासों का खिड़की और दरवाजा के पास का छज्जा टूट कर गिर चुका है। जिस कारण बर्षा का पानी खिड़की और दरवाजा पर सीधा गिरने पर दरवाजा और खिड़की का लाइफ पानी के हिसाब से जर्जर हो रहा है। उक्त सारे चीजों को प्रबंधन ठोस पहल कर परेशानियों को दूर करने का कार्य करें। मात्र सिर्फ खाना पूर्ति करने से श्रमिकों में काफी आक्रोश है।

उक्त मामले की जानकारी सीसीएल के उच्च अधिकारी को जल्द दी जाएगी। इस संदर्भ में क्षेत्रीय अध्यक्ष व विधायक प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह ने कॉलोनीयों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया और क्षेत्र के महाप्रबंधक को पूरे घटना की जानकारी दी। जल्द ही महाप्रबंधक कॉलोनीयों का दौरा कर मामले की गंभीरता से अवगत होंगे। इस अवसर पर निरीक्षण के क्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष सिंह के अलावा यूनियन के सीसीएल संगठन सचिव वेदव्यास चौबे मुख्य रूप से शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *