रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। गोमिया विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो चुनाव हारने के बाद भी क्षेत्र में जरूरतमंदो की समस्या का निदान कर रहे हैं।
बताया जाता है कि विधानसभा क्षेत्र के आंतों गांव में बीते 15 दिनों से बिजली नहीं रहने के कारण स्थानीय रहिवासी अंधकार में जीवन गुजार रहे थे। कारण ट्रांसफार्मर जल गया था। इसकी सूचना पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो को रहिवासियों ने दी। समस्या को विकराल रूप धारण को देखते हुए पूर्व विधायक ने 10 जून को सौ केवीए क्षमता का नया ट्रांसफार्मर लगाकर विधिवत उद्घाटन किया। बिजली बहाल को देखते हुए ग्रामीणों में काफी खुशी व्याप्त है।

इस अवसर पर ट्रांसफार्मर उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक डॉ महतो ने कहा कि जो सम्मान आपने दिया है उस सम्मान को मैं भूल नहीं सकता हूं। कहा कि क्षेत्र का विकास करना मेरी प्राथमिकता हमेशा रहा है और रहेगा। कहा कि जीत हार की बात तो होता ही है। क्षेत्र में जो लगाव आप सभी से रहा है, उस लगाव को हम हमेशा याद रखेंगे।
पूर्व विधायक डॉ महतो ने कहा कि जब भी कोई समस्याएं हो हमे बताए। 24 घंटे के अंदर उसका निदान किया जायेगा।मौके पर पूर्व मुखिया राजेंद्र नाथ महतो, पूर्व पंचायत समिति सदस्य गुड्डू महतो, दिनकर महतो, जय नंदन महतो, चंद्र किशोर महतो, भागीरथ महतो, विनोद कुमार, शेखर कुमार आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply