युधिष्ठिर महतो/धनबाद (झारखंड)। हाल ही में देश की राजधानी नई दिल्ली में संपन्न बिज़नेस इंटरप्योनीर अवार्ड में ईटार इंडिया के फाउंडर करनारामजी माली शामिल हुये। जहाँ उनको अभिनेत्री नीलम कोठारी ने अवार्ड देकर सम्मानित किया। करनारामजी के साथ उनका पुत्र रवि माली और भावेश देवासी भी मौजूद थे।
करनारामजी ईटार के बारे में बताया जाता है कि ईटार इंडिया मोबाइल एक्सेसरीज़ की बड़ी कंपनी है। इस कंपनी का 2017 में शुभारम्भ हुआ था। जिसका हेड ऑफिस मुंबई में स्थित हैं।
ईटार भारत का सबसे प्रगतिशील उपभोक्ता मोबाइल एक्सेसरीज़ ब्रांड है। यह हर भारतीय के घर में किफायती और गुणवत्तापूर्ण मोबाइल एक्सेसरीज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अस्तित्व में आया। इसके उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों और समर्पित ग्राहक की सहायता ने हाल के वर्षों में इसे आगे बढ़ने में मदद की है।
इसमें नवीनतम उत्पादों जैसे ब्लूटूथ नेकबैंड, टीडब्ल्यूएस, स्पीकर, स्टैंड, ईयरफोन, बैटरी, डाटा केबल, ओटीजी, मोबाइल कवर, मोबाइल ग्लास और अन्य कई उत्पाद शामिल है।
इस अवसर पर करनारामजी ने बताया कि हमारी पेशकश नवीन प्रौद्योगिकियों, अद्वितीय डिजाइन और आकर्षक कीमतों का एकदम सही मिश्रण है। कहा कि ईटार गुणवत्ता वाले उत्पाद लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
बताया गया कि ईटार टीम में जीवनशैली उत्पादों, डिजाइनिंग और ई-कॉमर्स प्रौद्योगिकियों में दशकों के अनुभव वाले अनुभवी और प्रतिभाशाली पेशेवर हैं। ग्राहकों की संतुष्टि के लिए ईटार का समर्पण और सर्वोत्तम उत्पाद उपलब्ध कराने की क्षमता हमारे परिचालन को प्रभावी ढंग से संचालित करती है। बताया गया कि विश्व स्तरीय उच्च गुणवत्ता वाले मोबाइल एक्सेसरीज़ का अद्भुत अनुभव प्राप्त करने के लिए ईटार विजन ऑफ़ इंडिया विजिट कर सकते है।
![]()













Leave a Reply