Advertisement

अंगवाली के निर्माणाधीन श्रीहरि मन्दिर में कलश-गुम्बद की स्थापना

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड (Petarvar block) के हद में अंगवाली पंचायत के खास अंगवाली गांव में स्थित सार्वजनिक धर्म-स्थल मंडपवारी चौक श्रीहरि मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य के दौरान 30 जून को शुभ-मुहूर्त के तहत मंदिर के ऊपरी भाग में ‘कलश-गुम्बद’ का विधिवत स्थापना किया गया।

सर्वप्रथम कलशयुक्त गुम्बद की पूजा-अर्चना आचार्य संतोष चटर्जी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न किया गया। पूजा में मुख्य यजमान बतौर मंटू मिश्रा पूजा-स्थल पर बैठे हुये थे। मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष विवेक कुमार मिश्रा ने बताया कि मंदिर के जीर्णोद्धार सह निर्माण कार्य प्रगति पर है। साथ हीं इस पुनित कार्य को करने के लिए आम ग्रामीणों से व्यापक सहयोग की अपेक्षा की जा रही है।

मौके पर अध्यक्ष विवेक मिश्रा सहित कोषाध्यक्ष दामोदर मिश्रा, लक्ष्मण मिश्रा, सत्यजीत मिश्रा, एंथनी मिश्रा, धर्मेन्द्र कपरदार, मिथिलेश मिश्रा, ललन सोनी, बालेश्वर मिश्रा विग, नीतीश मिश्रा, जालंधर गोप, राम कपरदार, पवन मिश्रा, मानस समिति, सार्वजनिक पूजा समिति, मन्दिर निर्माण समिति के अन्य सदस्य सहित दर्जनों श्रद्धालु महिलाएं भी उपस्थित थी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *