Advertisement

हिंदी पखवाड़ा पर थर्मल प्लांट में निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। हिंदी पखवाड़ा के अवसर पर दामोदर घाटी निगम बोकारो थर्मल प्लांट के तकनीकी भवन सम्मेलन कक्ष में 20 सितंबर को निबंध लेखन प्रतियोगिता एवं प्रशासनिक शब्दावली लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

जानकारी के अनुसार प्रतियोगिता में डीवीसी के कई अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। जिसमें अशोक चौबे, सत्यजीत सिन्हा, केशव कुमार, संतोष कुमार, चंचला कुमारी, निशा कुमारी, अनिल कुमार, संजय कुमार, विवेकानंद कुमार, सूरज तिवारी, अरविंद शर्मा, बेनूधर बेहरा, राहुल कश्यप, विकास कुमार दास, रथीन मजूमदार, सुब्रत प्रमाणिक, सोमनाथ पाठक, दीपक कुमार, भैरव महतो, सिद्धार्थ पंडा, प्रशांत कुमार, अखलेदू सिंह इत्यादि ने भाग लिया।

इस अवसर पर आयोजित प्रतियोगिता कार्यक्रम के संचालन में डीवीसी बोकारो थर्मल के हिंदी अधिकारी रवि सिन्हा, दीनानाथ शर्मा, शाहिद इकराम आदि विशेष तौर पर उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *