Advertisement

सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत डीवीसी स्टेशन क्लब में निबंध लेखन प्रतियोगिता

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अवसर पर 29 अक्टूबर को डीवीसी बोकारो थर्मल प्लांट में कार्यरत कर्मचारियों की पत्नियों के लिए निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। डीवीसी ऑफिसर्स क्लब में आयोजित यह प्रतियोगिता (सतर्क और जागरूक गृह स्वामिनी व भ्रष्टाचार मुक्त समाज की प्रथम प्रहरी) विषय पर आधारित था।

कार्यक्रम में बोकारो थर्मल में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों की पत्नियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर प्रतिभागियों में प्रमुख रूप से रिया दास, दीपा कुमारी, स्वेता श्रीवास्तव, तुहीना खातून, रीता चौधरी, सोमा बसु, नीशि प्रिया, अभिशिखरा पात्रा, संपा मांझी, ममता दलाई ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन एवं समन्वय वरिष्ठ प्रबंधक (सतर्कता) महबुबूल हक द्वारा किया गया, जिसमें दीनानाथ शर्मा, ए एम एम कैफ़ी, अरघा बसु एवं शाहिद इकराम का सराहनीय योगदान रहा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *