प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल में 8 अक्टूबर को टाटा बिल्डिंग इंडिया के सौजन्य से निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
इस बावत जानकारी देते हुए मॉडर्न पब्लिक स्कूल के प्रिंसपल आनंद मोदक ने बताया कि इस प्रतियोगिता में वर्ग छह से आठ तक के कुल 39 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए। बताया कि प्रतियोगिता का विषय था आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए हम ये पांच कार्य करेंगे। परीक्षा कक्ष में शिक्षक विभूति कुमार मंडल, बसंत प्रामाणिक, इमरान अहमद आदि सक्रिय रहे। एक अन्य समाचार के अनुसार टाटा बिल्डिंग इंडिया के सौजन्य से अंगवाली मध्य विद्यालय में भी निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के 117 छात्र, छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया।
![]()













Leave a Reply