मुश्ताक खान/मुंबई। महावितरण की वर्षगांठ के अवसर पर शून्य दुर्घटना महावितरण शून्य दुर्घटना महाराष्ट्र की अवधारणा के साथ 1 से 6 जून 2025 तक पूरे राज्य में बिजली सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया गया है। 3 जून और 4 जून को बिजली जागरूकता के लिए भांडुप परिमंडल में निबंध और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बिजली सुरक्षा सप्ताह के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने के लिए मुख्यालय से निर्देश दिए गए थे। मुख्य अभियंता भांडुप परिमंडल संजय पाटिल ने तीनों परिमंडलों को कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अनुसूची का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया था।
गौरतलब है कि बिजली सुरक्षा सप्ताहके मद्देनजर ठाणे मंडल के भांडुप, मुलुंड, ठाणे-1, ठाणे-2 और वागले इस्टेट विभाग, वाशी मंडल, नेरुल और पनवेल शहर विभाग तथा पेन मंडल के अलीबाग, गोरेगांव, रोहा और पनवेल ग्रामीण विभाग में निबंध और चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई।
अधिकारियों कर्मचारियों और उनके बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। चित्रकला और निबंध के माध्यम से विद्युत सुरक्षा के बारे में जागरूकता पैदा की गई। सुरक्षा सप्ताह के अंतिम दो दिनों में 5 जून को वसुंधरा दिवस मनाया जाएगा और वृक्षारोपण और अन्य पर्यावरण अनुकूल गतिविधियों को लागू किया जाएगा जबकि 6 जून को 20 वीं वर्षगांठ मनाई जाएगी। इस कार्यक्रम के माध्यम से आम जनता में विशेष जागरूकता पैदा की गई और विद्युत सुरक्षा की जानकारी और महत्व बताया गया।
Tegs: #Essay-and-painting-competition-in-bhandup-for-electricity-awareness
![]()













Leave a Reply