Advertisement

किसान दिवस पर ईएसएल स्टील की पहल, पारटांड़ में कॉमन रिसोर्स सेंटर का उद्घाटन

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। किसान दिवस के अवसर पर 29 दिसंबर को ईएसएल स्टील लिमिटेड बोकारो ने अपने प्रमुख सीएसआर कार्यक्रम प्रोजेक्ट बाड़ी के अंतर्गत पारटांड़ में कॉमन रिसोर्स सेंटर (सीआरसी) का शुभारंभ किया। यह पहल टिकाऊ कृषि, आधुनिक खेती और ग्रामीण आजीविका को सशक्त बनाने की दिशा में कंपनी की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

समृद्ध राष्ट्र के लिए अन्नदाताओं का सशक्तिकरण विषय के अनुरूप यह केंद्र किसानों के लिए एक वन-स्टॉप कृषि सहायता केंद्र के रूप में कार्य करेगा। यहाँ किसानों को प्रशिक्षण, आधुनिक कृषि तकनीकों का प्रदर्शन, कृषि विस्तार सेवाएँ, सरकारी योजनाओं से जुड़ाव, विशेषज्ञों से परामर्श तथा कृषि यंत्रों के लिए कस्टम हायरिंग सर्विस की सुविधा मिलेगी।

पारटांड़ कॉमन रिसोर्स सेंटर का उद्घाटन ईएसएल स्टील लिमिटेड के मुख्य वित्त अधिकारी आनंद दुबे ने सीएसआर हेड कुणाल दरिपा, सीएसआर टीम, नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक फिलमून बिलुंग एवं स्थानीय प्रशासन की उपस्थिति में किया। उद्घाटन कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक आदिवासी स्वागत से किया गया। इस अवसर पर किसानों ने मॉडल फार्म का भ्रमण कर उन्नत खेती, नर्सरी मॉडल और सतत वृक्षारोपण पद्धतियों की जानकारी ली। बाड़ी लाभार्थी किसानों ने वैज्ञानिक खेती से पैदावार, आय और आत्मविश्वास में वृद्धि की बात साझा की। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन और सामूहिक भोजन के साथ किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *