रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। समावेशी शिक्षा के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों के लिए प्रखंड स्तरीय जाँच एवं आवश्यक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन 7 जुलाई को बोकारो जिला के हद में कसमार में किया गया। यह शिविर कसमार के प्रखंड संसाधन केंद्र (कैम्पस +2 उच्च विद्यालय कसमार) में पूर्वाह्न 11 बजे से प्रारंभ किया गया।
इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी-सह- अध्यक्ष प्रखंड शिक्षा समिति कसमार द्वारा बताया गया कि इस शिविर का उद्देश्य प्रखंड के दिव्यांग बच्चों की स्वास्थ्य जाँच करना और उन्हें आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराना है। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य अमरदीप महाराज, मुखिया सुमित्रा कुमारी और बीपीओ रंजीत कुमार मुख्य रूप से उपकरण वितरण में शामिल हुए।

शिविर में सभी जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति को आवश्यक और स्वागत योग्य बताया गया। शिविर में कसमार प्रखंड प्रमुख, प्रखंड के सभी जिला परिषद सदस्य, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया था। शिविर में दिव्यांग बच्चों को उनकी आवश्यकता के अनुसार उपकरण यथा व्हील चेयर, श्रवण यंत्र, बैसाखी आदि प्रदान किए गए, जिससे वे शिक्षा और जीवन की मुख्यधारा में बेहतर ढंग से शामिल हो सकें। मौके पर बुद्धदेव, कार्तिक महतो, अंबुज महतो, शैलेश लहरी, दीपक कुमार पटेल, गौतम कुमार, शिक्षक खुर्शीद आलम आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply