Advertisement

जनवि तेनुघाट में प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में जवाहर नवोदय विद्यालय तेनुघाट में कक्षा 9 एवं कक्षा 11 के प्रवेश के लिए परीक्षा 10 फरवरी को आयोजित किया गया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए जनवि तेनुघाट के प्राचार्य बिपिन कुमार ने बताया कि कक्षा 9 के प्रवेश के लिए परीक्षा में कुल 314 विद्यार्थी में से 249 विद्यार्थी उपस्थित हुए। इस तरह कुल 65 विद्यार्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे। वही कक्षा 11 के लिए कुल 158 विद्यार्थी में से 103 विद्यार्थी परीक्षा में उपस्थित हुए। 55 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।

उन्होंने बताया कि इस परीक्षा में परीक्षा केंद्र पर बतौर मजिस्ट्रेट तेनुघाट निबंध पदाधिकारी तुलिका रानी और पेयजल विभाग के सहायक अभियंता शास्त्री साह मौजूद थे। परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त संपन्न हुआ। उन्होंने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त संपन्न कराने में विद्यालय के शिक्षक गण ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *