Advertisement

आते ही छा गया ‘बाहुबली: द कंक्‍लूजन’ का गाना

नई दिल्‍ली। शनिवार की शाम को फिल्‍म बाहुबली के गाने ‘साहोरे बाहुबली’ का वीडियो प्रोमो रिलीज किया गया. इस प्रोमो के रिलीज होते ही ट्विटर पर एक्‍टर प्रभास और इस फिल्‍म का इंतजार कर रहे फैन्‍स के लिए खुशी की लहर दौड़ गई और यह ट्विटर पर ट्रेड करने लगा।

गाने में फिल्‍म के हीरो और प्रमुख किरदार अमरेंद्र बाहुबली का इंट्रोडक्‍शन दिया गया है, जिसमें बाहुबली और उनकी प्रजा के बीच का संबंध दिखाया गया है। इस फिल्‍म के अमरेंद्र बाहुबली और उनके बेटे महेंद्र बाहुबली दोनों का ही किरदार प्रभास निभा रहे हैं। इस गाने की दिलचस्‍प बात है कि साउथ इंडियन गायक एम एम कीरावानी और मौनिमा के साथ ही गायक दिलेर मेहंदी ने भी इस गाने में अपनी आवाज दी है।

2 साल से इंतजार कर रहे दर्शकों का इंतजार अब खत्‍म हो रहा है और 28 अप्रैल को इस फिल्‍म का दूसरा भाग रिलीज हो रहा है। इस फिल्‍म में अब अमरेंद्र बाहुबली और देवसेना (अनुष्‍का शेट्टी) की प्रेम कहानी भी दिखायी जाएगी। साथ ही इस बात का भी खुलासा होगा कि आखिर ‘कटप्‍पा ने बाहुबली को क्‍यों मारा था?’

https://www.youtube.com/watch?v=AwbtN3kowOI

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *