Advertisement

एक सप्ताह के अंदर नाली निर्माण सुनिश्चित करें संवेदक-सीओ

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के बगियारी मोड से दातू के बीच बन रहे सड़क मधुकरपुर पंचायत के पार टाड सड़क के पास जल जमाव की शिकायत अधिकारी के पास पहुंचते ही अंचलाधिकारी प्रवीण कुमार ने अमीन के साथ पहुंच कर सड़क का निरीक्षण किया।

सीओ ने पानी निकासी को देखते हुए संवेदक को एक सप्ताह के अंदर पानी निकासी के लिए नाली निर्माण करने का निर्देश दिया, ताकि सड़क से पानी कि निकासी हो सके। बताया जाता है कि अंचल अधिकारी प्रवीण कुमार के निर्देश पर संवेदक ने एक सप्ताह के अंदर पानी निकासी का उपाय ढूंढ कर निकालने का भरोसा दिलाया। सीओ के कड़े निर्देश को देखते हुए ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है।

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि इसी तरह का अधिकारी की जरूरत कसमार को था, जो आज मिला है। मौके पर अंचल उप निरीक्षक सहदेव दास, अमीन, उप मुखिया पति एवं ग्रामीण रहिवासी मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *