प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली उच्च विद्यालय में वर्ग नवम का नामांकन जारी है।
स्कूल की प्रधानाध्यापिका निभा आईंद ने 3 जुलाई को बताया कि राजकीय मध्य विद्यालय अंगवाली, मॉडर्न पब्लिक स्कूल, उत्क्रमित मध्य विद्यालय कन्या सहित कई विद्यालयों से आठवीं बोर्ड परीक्षा देकर उतीर्ण होने वाले अधिकतर छात्र-छात्राओं ने अंगवाली उच्च विद्यालय की नवम वर्ग में नामांकन करा चुके हैं।
बता दें कि उक्त विद्यालय में वर्तमान में प्रधानाध्यापिका के अलावे दो शिक्षक एवं दो शिक्षिका तथा एक आदेशपाल कार्यरत हैं।
![]()













Leave a Reply