Advertisement

डीएवी ढोरी में इंग्लिश डिबेट प्रतियोगिता का आयोजन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में फुसरो-डुमरी मुख्य पथ पर मकोली मोड़ के समीप स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल ढोरी के वरीय संभाग में 22 अगस्त को इंग्लिश डिबेट प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

ज्ञात हो कि, सहगामी क्रियाओं के अंतर्गत होने वाले विभिन्न प्रतियोगिताओं में डीएवी ढोरी के दयानंद सभागार में उक्त प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रतिभागियों ने मॉडर्न वर्ल्ड इज बेटर देन एनसिएंट वर्ल्ड विषय पर पक्ष और विपक्ष में अपना मंतव्य प्रस्तुत किया।

आयोजित प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र अनिमेष कुमार ने 74 अंक अर्जित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं असनी सिंह और अनिक कुमार गुप्ता ने क्रमशः 66 अंक लाकर संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जबकि प्रज्ञा प्रभा 63 अंक अर्जित कर तृतीय स्थान पर रही।

बताया जाता है कि सदनानुसार ऋग सदन ने 240 अंक अर्जित करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं साम सदन ने 227 अंक अर्जित करते हुए द्वितीय स्थान तथा 214 अंकों के साथ अथर्व सदन तृतीय स्थान पर काबिज हुआ।

विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए विद्यालय के प्राचार्य सत्येंद्र कुमार ने अपने उद्बोधन में बच्चों की हौसला अफजाई करते हुए उन्हें विभिन्न समसामयिक बिंदुओं पर और अधिक मेहनत करने की आवश्यकता पर बल दिया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में अंग्रेजी विषय के वरीय शिक्षक पी.के. सहाय, अशोक पॉल तथा स्मृति सिन्हा ने अहम भूमिका निभाई। कार्यक्रम के उद्घोषक के रूप में कक्षा 12वीं के संयम शुक्ला तथा प्रस्तुति सिंह ने सफल भूमिका निभाई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *