शेखर ने यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रुस पर सहयोगिनी के साथ फहराया तिरंगा
रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। झारखंड के पर्वतारोही शशि शेखर ने बीते 17 अगस्त को यूरोप की सबसे ऊँची चोटी, माउंट एल्ब्रुस (5,642 मीटर) पर स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में तिरंगा फहराया। रूस के कॉकस पर्वत श्रृंखला में स्थित इस पर्वत पर चढ़ाई कर उन्होंने एक नई उपलब्धि हासिल कर उन्होंने झारखंड का नाम रोशन किया है।
इसके साथ ही सामाजिक संस्था सहयोगिनी द्वारा बाल विवाह के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का समर्थन किया। इस दौरान सहयोगिनी के समर्थन में झंडा फहराया गया।
शशि शेखर ने इस संबंध में कहा कि झारखंड में बाल विवाह के कारण लड़कियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसके खिलाफ हमे एकजुट होकर बाल विवाह जैसे कुप्रथा को समाप्त करना है। उन्होंने बाल विवाह के खिलाफ लड़ाई के लिए किशोरियों में नेतृत्व क्षमता विकसित कर उन्हें अवसर प्रदान करने पर बल दिया।
शशि झारखंड के ग़ोमिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ लम्बोदर महतो के पुत्र हैं। शशि ने अपने उक्त अभियान की शुरुआत ट्रेक्सोल से की, जहां से वे आगे गाराबासी (3,800 मीटर) में रुककर अपनी एक्लिमेटाइजेशन पूरी की।
फिर मारिया शेल्टर(4,200 मीटर) तक का सफर किया। जहां उन्होंने मौसम साफ होने का इंतजार किया। वे 17 अगस्त को सुम्मीत पुश के लिए निकल पड़े। हालांकि उस दिन भी तेज हवा चल रही थी, बावजूद इसके वे 17 अगस्त की सुबह करीब 8 बजे समित पर पहुँच गए।
इस उपलब्धि ने न केवल शशि की व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा को पूरा किया, बल्कि झारखंड में पर्वतारोहण की दुनिया में एक नई मिसाल स्थापित की। उनके इस साहसिक प्रयास ने यह दर्शाया है कि सही तैयारी, समर्पण और दृढ़ निश्चय के साथ किसी भी चुनौती को पार किया जा सकता है।
शशि के इस उपलब्धि पर सहयोगिनी की सचिव कल्याणी सागर, कुमारी किरण, सूर्यमुनि देवी, सुचित्रा सिंह, मंजू देवी, सोनी कुमारी, गौतम सागर, रवि कुमार, फुलेंद्र रविदास, अनिल हेंब्रम, अभय कुमार सिंह, नीतू कुमारी, कुमार गौरव आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।
![]()













Leave a Reply