Advertisement

एक अध्याय समाप्त, संत ज़ेवियर्स में कक्षा बारहवीं के छात्रों को भावुक विदाई

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो के सेक्टर चार स्थित संत ज़ेवियर्स विद्यालय परिसर में 20 दिसंबर को सत्र 2025-26 के निवर्तमान कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। आशीर्वाद एवं अभिनंदन ध्येय वाक्य के साथ आयोजित कार्यक्रम में कक्षा ग्यारहवीं के विद्यार्थियों ने अपने वरिष्ठों को गरिमामयी विदाई दी।

विदाई समारोह का शुभारंभ फादर अरुण मिंज, उप-प्रधानाचार्य देबाशीष गुप्ता, भौतिकी शिक्षक तपन आदित्य, निवर्तमान स्कूल कैप्टन श्रेयस आदित्य एवं उप-कैप्टन अंश जॉय द्वारा दीप प्रज्वलन से किया गया। इस अवसर पर फादर अरुण मिंज ने विद्यार्थियों को जीवन में निरंतर आगे बढ़ने और विद्यालय के मोटो रूपांतरीकरणीयम् को आत्मसात करने का संदेश दिया।

इस अवसर पर भौतिकी शिक्षक तपन आदित्य को 24 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सम्मानित किया गया। कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों को स्मृति-चिह्न भेंट किए गए। गीत, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को भावुक बना दिया। मास्टर ज़ेवियर व मिस ज़ेवियर के रूप में श्रेयस आदित्य और कुहू अग्रवाल की घोषणा की गई। ज़ेवियर एंथम के साथ समारोह संपन्न हो गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *