Advertisement

सोल्लास बारह घंटे अखंड बांग्ला हरि संकीर्तन का समापन

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड के हद में चलकरी दक्षिणी पंचायत के झुंझको स्थित श्रीहरि मंदिर में बारह घंटे का अखंड श्रीबांग्ला संकीर्तन हरिबोल का विधिवत समापन 6 अप्रैल को किया गया। संकीर्तन में बड़ी संख्या में बांग्ला भाषी सहित स्थानीय श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

बता दें कि, बीते 5 अप्रैल की रात नौ बजे संकीर्तन शुरू हुआ और दूसरे दिन प्रातः निर्धारित समय पर समापन किया गया। इस अवसर पर गायछंदा से आए वैष्टमदल आनंद बाबा एवं समूह के साथ ग्रामीण श्रद्धालु भी क्रमवार संकीर्तन में शामिल रहे। प्रातः यहां के महिला, पुरुष श्रद्धालु पूजा-पाठ के साथ ही आयोजन स्थल का परिक्रमा भी किए।

आयोजन को सफल बनाने में कौशल रजवार, खिरोधर रजवार, सरजू सिंह, लालू सिंह, छूटू महतो, बिजली सिंह, मनसू सिंह, हरि रजवार, भागीरथ रजवार, रामटहल सिंह, दुलालचंद राय, बिहारी मांझी आदि का सराहनीय योगदान रहा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *