Advertisement

सब्जी मार्केट मुख्य गेट को किया गया अतिक्रमण मुक्त

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) की ओर से 6 फरवरी को बोकारो थर्मल सब्जी मार्केट के मुख्य गेट से अतिक्रमण को हटाया गया।

यहां डीवीसी बोकारो थर्मल के भू-सम्पदा पदाधिकारी अविनाश कुमार के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में लगभग पांच फुटपाथी सब्जी दुकानों को हटाया गया। साथ हीं सभी को डीवीसी द्वारा वेलफेयर सेंटर के पीछे बने सब्जी मार्केट में दुकान लगाने का निर्देश दिया गया। यहां भू-सम्पदा पदाधिकारी अविनाश कुमार ने कहा कि फिलहाल सब्जी दुकानों को हटाया जा रहा है। इसके बाद डीवीसी के मुख्य सड़क किनारे बने फल दुकानों को भी हटाया जाएगा।

इस अभियान में अरघा बासु, बिके सिंह आदि सिविल विभाग के कर्मचारी सहित होमगार्ड इंचार्ज चंदन ठाकुर, परशुराम महतो, बीरेंद्र सिंह, विकाश महतो, अजय महतो, लाल देव महतो, सीमा कुमारी, अंजू बाला, संतोष उरांव, प्रभात यादव, दीपक मुंडा, उदेस्य सिंह आदि होमगार्ड के जवान उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *