Advertisement

वनसिमली में आरवीएस क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो विधानसभा क्षेत्र के वनसिमली में आरवीएस क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में बोकारो विधायक श्वेता सिंह द्वारा 4 जनवरी को किया गया। इस अवसर पर अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।

मौके पर विधायक सिंह ने कहा कि खेल भावना, अनुशासन और टीम वर्क से परिपूर्ण ऐसे आयोजन युवाओं को सकारात्मक दिशा देते हैं और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को नशा और भटकाव से दूर रखकर उन्हें समाज के लिए उपयोगी बनाता है।

विधायक सिंह ने पंचायत स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट को सराहनीय पहल बताया। उन्होंने कहा कि खेल समाज को एक सूत्र में बांधने का माध्यम है, जहां किसी तरह का भेदभाव नहीं होता। खेल न सिर्फ शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि भाईचारे को भी मजबूत करता है। समापन पर उन्होंने दोनों टीमों को शुभकामनाएं दीं और विजेता टीम को शील्ड देकर सम्मानित किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *