Advertisement

सारंडा में पुनः मुठभेड़, महिला सहित 2 नक्सली ढेर, नक्सली नेता मिसिर बेसरा घिरा

प्रहरी संवाददाता/चाईबासा (झारखंड)। झारखंड के चाईबासा के सारंडा जंगल में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान के दौरान 23 जनवरी को भी नक्सलियों ने पुलिस और केंद्रीय बलों पर फायरिंग की। झारखंड के आईजी अभियान डॉ माइकल राज ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि नक्सलियों की गोलीबारी का सुरक्षा बलों ने मुंहतोड़ जवाब दिया हैं। कहा कि जवाबी कार्रवाई में एक और महिला नक्सली को मार गिराया गया है। उन्होंने बताया कि नक्सलियों के गढ़ माने जाने वाले इलाके में झारखंड पुलिस और केंद्रीय बलों की संयुक्त टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है। इस दौरान 23 जनवरी को एक और नक्सली का शव बरामद किया गया है। हालांकि मृत नक्सली की पहचान अब तक नहीं हो पाया है।

आईजी अभियान ने बताया कि बीते 22 जनवरी को हुए संयुक्त ऑपरेशन में 15 नक्सली मारे गए थे, जिनमें से 13 की पहचान हो चुकी है। आन एक और शव मिलने के बाद मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है। इलाके में अब भी सघन तलाशी अभियान जारी है।

ज्ञात हो कि पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में किरीबुरू थाना क्षेत्र में चल रहे विशेष अभियान में 209 कोबरा, झारखंड जगुआर, सीआरपीएफ और जिला पुलिस बल की संयुक्त टीम शामिल है। बीते 22 जनवरी को सुरक्षा बलों की मुठभेड़ शीर्ष माओवादी अनल उर्फ पतिराम मांझी के सशस्त्र दस्ते से हुई। मुठभेड़ के दौरान नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से अंधाधुंध फायरिंग की।

जवानों ने पूरी सतर्कता के साथ आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। इस मुठभेड़ में 15 नक्सलियों के शव बरामद किए गए थे। मुठभेड़ के बाद सर्च अभियान में सुरक्षा बलों ने मौके से भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और दैनिक उपयोग की सामग्री भी जब्त की है। अधिकारियों के मुताबिक इलाके में अभी भी नक्सलियों की मौजूदगी की आशंका है, इसलिए सर्च ऑपरेशन लगातार जारी रखा गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *